ग्राम राहौद के सिद्ध बाबा में लगा मेला

राहौद | नगर पंचायत राहौद में शनिवार को छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्यौहार छेरछेरा पर्व मनाया गया। इस अवसर पर नगर में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला, खासकर बच्चों में पर्व को लेकर जबरदस्त खुशी नजर आई। सुबह से ही बच्चे टोलियों में घर-घर जाकर छेरछेरा की परंपरा निभाते दिखे। लोगों ने भी बढ़-चढ़कर इस परंपरा में सहभागिता की और बच्चों को दान देकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। शाम के समय नगर के प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थल सिद्ध बाबा में मेले का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए, जिनका बच्चों ने खूब आनंद लिया। मेले में चाट, खिलौने और अन्य दुकानों पर भी काफी भीड़ रही। छेरछेरा पर्व के आयोजन से नगर पंचायत राहौद में सामाजिक समरसता और पारंपरिक संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *