सिलसिलेवार जानिए, पुलिस की कुछ बड़ी कार्रवाई

भास्कर न्यूज | कवर्धा जिले में वर्ष 2025 केवल एक कैलेंडर वर्ष नहीं रहा, बल्कि यह कानून व्यवस्था का टर्निंग पॉइंट बन गया। वर्षों से लंबित अंधे कत्ल, नाबालिगों और महिलाओं से जुड़े जघन्य अपराध, जमीन और रिश्तों के खून के जिन मामले एक-एक कर सुलझाए गए। कबीरधाम पुलिस ने जनवरी से दिसंबर 2025 तक हुए अपराधों के आंकडे जारी किए हैं। इसके मुताबिक वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में क्राइम ग्राफ गिरा है। जिले में विभिन्न अपराधों में 10 फीसदी तक कमी आई है। नशे का नेटवर्क तोड़ने में कामयाबी मिली है। सूखा नशा गांजा के मामले में तो पुलिस ने 20 प्रकरणों में 683 किलो गांजा पकड़ा है। वहीं ओ​िड़सा व दीगर राज्यों से गांजा सप्लाई करने वाले सप्लायरों तक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 8 से 10 साल पुराने हत्याकांड भी खुल गए और अपराध दर नीचे गिर गई। एसपी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि नियमित गश्त और तकनीकी निगरानी से अपराध नियंत्रण हुआ है। 1. पुराने मामलों की दोबारा सर्जिकल जांच: डॉक्टर दंपत्ति हत्याकांड (2017), राजबाई गोंड नाबालिग हत्या (2017), गनेशिया बाई धुर्वे (2021) और सुंदर सिंह धुर्वे (2023) जैसे मामले सालों से पेंडिंग थे। पुलिस ने पुरानी जांच पर दोबारा भरोसा नहीं किया। फाइलें फिर खोलीं। बयानों को नए सिरे से पढ़ा, विरोधाभास पकड़े और आधुनिक तकनीक (पालीग्राफ, ब्रेन मैपिंग, धारा 164 के बयान) का सहारा लिया। डॉक्टर दंपती केस इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। जहां आपसी झगड़े की थ्योरी को ध्वस्त कर घर के भीतर छिपे कातिल को उजागर किया गया। 2. अपराध की जड़ पर प्रहार : 2025 में हत्या के कुल 26 मामले सामने आए थे। इन हत्याकांडों की मुख्य वजहें जमीन विवाद, अवैध संबंध, पारिवारिक लालच, नशा और गुस्सा रहा। पुलिस की रणनीति सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रही, बल्कि अपराध के सामाजिक कारणों को चिन्हित कर उन इलाकों पर फोकस बढ़ाया गया, जहां जमीन विवाद और घरेलू हिंसा की शिकायतें ज्यादा थीं। नतीजा हत्या में 10% और हत्या के प्रयास में 57% की कमी आई। बावजूद इस तरह के मामले में पूरी तरह से नहीं थमे हैं। 4. नशे के नेटवर्क पर सीधा वार: अपराध और नशे का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। कबीरधाम पुलिस ने 2025 में एनडीपीएस और आबकारी एक्ट के तहत जो कार्रवाई की, उससे जिले के अपराध ग्राफ को समझने में आसानी होगी। 2025 में पुलिस ने 20 प्रकरणों में 683 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया है। वहीं 945 किलो गांजा नष्ट किया है। 5995 लीटर अवैध शराब जब्ती भी है। नशे की सप्लाई चेन भी टूटी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *