7 दिन में जांच, 17 दिन से शिकायतकर्ता ढूंढ रहे

हेल्थ रिपोर्टर | ​भिलाई सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी पर वसूली के आरोपों और विधानसभा में लगे ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की जांच के लिए 15 दिसंबर को संयुक्त संचालक ने 4 सदस्यीय जांच टीम बनाई थी। इसके लिए जारी आदेश में जांच टीम को सात कार्य दिवस के अंदर स्पष्ट अभिमत सहित जांच रिपोर्ट देने कहा था। लेकिन 18 दिन बाद भी आरोपों की जांच के लिए टीम के सदस्यों में कोई भी दुर्ग नहीं पहुंचा। भास्कर से हुई बातचीत में टीम के प्रमुख सदस्य डॉ. केके नाग ने बताया कि डॉ. दानी के विरुद्ध अलग-अलग शिकायतें मिली है। उनमें से एक नाम से शिकायत करने वाला व्यक्ति उन्हें अब तक नहीं मिल रहा है। कोरम के तहत उसके पते पर बयान के लिए पत्र दो बार भेज चुके हैं। दोनों बार पत्र वापस आ गया है। तीसरे बार उसे उपस्थित होने पत्र भेजा गया है। अब भी पत्र वापस आ गया तो दूसरी शिकायतों की जांच करेंगे। इसके लिए वह जांच दल के साथ संभवत: अगले सप्ताह सीएमएचओ कार्यालय में उपस्थित होकर जांच-पड़ताल करेंगे। चूंकि, विधान सभा में लगाए गए ध्यानाकर्षण में सीएमएचओ के व्यवहार से कर्मियों में असंतोष होने का भी जिक्र किया गया है, इसलिए जांच टीम रेंडमली कार्यालय के कर्मियों से भी पूछताछ कर सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *