भिलाई | क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट के 12 पद के लिए 13 और 14 जनवरी को और काउंसलर मनोरोग के 2 पद के लिए 15 जनवरी को इंटरव्यू होगा। क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट के 12 पदों के लिए 44 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए योग्य पाए गए जबकि काउंसलर पद के 2 पदों के लिए 17 अभ्यर्थी क्वालिफाई हुए हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा मंगाए गए आवेदन के तहत क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट पद के लिए 379 अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन भरे गए थे। आयोग ने इन आवेदनों के आधार पर 29 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच दस्तावेज सत्यापन किया। क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट के 379 आवेदकों में से 44 पात्र पाए गए, 163 अपात्र पाए गए और 172 अनुपस्थित रहे। दोनों पदों के लिए साक्षात्कार दो पालियों आयोजित किए जाएंगे। पहली पाली 10 बजे से शुरू होगी इसके लिए अभ्यर्थी को 9 बजे पहुंचना होगा। दूसरी पाली का इंटरव्यू 1 बजे शुरू होगा। काउंसलर मनोरोग के लिए 17 पात्र इसी तरह, काउंसलर मनोरोग के 2 पद के लिए 217 आवेदन भरे गए थे।


