बिना लेट फीस बी. फार्मेसी व बीटेक के फार्म भरने का अंतिम दिन आज

भिलाई | छत्तीसगढ़ स्वामी तकनीकी विश्वविद्यालय ने बैचलर इन फार्मेसी, बीटेक और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए फार्म भरने तिथि जारी कर दी है। बिना लेट फीस के 4 जनवरी तक डीजीवर्सिटी पोर्टल से ऑनलाइन फार्म भरे जा सकते हैं। बता दें कि पीसीआई स्कीम के तहत बी. फार्मेसी के थर्ड और फोर्थ सेमेस्टर परीक्षा के नियमित और बैकलॉग छात्र फार्म भर सकेंगे। इसी तरह एआईसीटीई एनईपी स्कीम के तहत बीटेक फर्स्ट और सेकेंड सेमेस्टर के, आनर्स एनईपी के फर्स्ट, जबकि आनर्स स्कीम के तहत फर्स्ट और सेकेंड सेमेस्टर के छात्र और एनआईटीटीटीआर स्कीम के तहत डिप्लोमा इंजीनियरिंग के थर्ड और फोर्थ सेमेस्टर के नियमित और बैकलॉग छात्र परीक्षा फार्म भर सकेंगे। बता दें कि 4 जनवरी के बाद 8 जनवरी तक 30 रुपए प्रति दिन, 12 जनवरी तक 120 रुपए प्रतिदिन और 15 जनवरी तक 200 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से लेट फीस देकर ऑनलाइन फार्म भरा जा सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *