भास्कर न्यूज | रायगढ़ मामूली विवाद पर युवक ने बुजुर्ग की पिटाई कर दी। बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन के इलाज के बाद आखिरकार उसकी मौत हो गई। बेटे की रिपोर्ट पर चौकी रैरूमाखुर्द पुलिस ने आरोपी युवक को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार जानकारी के अनुसार ग्राम डिडवानारा राजाराम तिग्गा (65) को कम सुनाई देता था। 30 दिसंबर को वह अपने छोटे भाई लुकस तिग्गा के घर से लौट रहा था। इस दौरान बस्ती में मुकेन्दर तिग्गा के घर के बाहर थाली बजने से वह नाराज हो गया। उसने घर से बाहर आकर रिश्ते के बड़े पिताजी राजाराम को पकड़कर रोड पर पटक दिया और लात-घूंसों से मारपीट कर बेहोश कर दिया। राजाराम को गंभीर चोटें पहुंची। परिजन उसे लेकर पत्थलगांव के अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद बेटे रायगढ़ में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो तिरीत तिग्गा ने चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


