कोटा | कोटा के मुक्केबाज पुष्पेंद्र सिंह और खेलो इंडिया बॉक्सिंग कोचिंग सेंटर की कनुप्रिया का चयन राजस्थान टीम में हुआ है। कोटा मुक्केबाजी संघ के महासचिव एवं खेलो इंडिया बॉक्सिंग कोच प्रीतम सिंह ने बताया कि दोनों खिलाड़ी 9वीं एलीट पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में किया जा रहा है। इस उपलब्धि पर खेल अधिकारी वाई. बी. सिंह, बॉक्सिंग संघ अध्यक्ष सुरेश चौधरी और चैयरमेन देवी सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।


