जिला स्तरीय अंडर 14 टेनिस प्रतियोगिता के अर्जव बने चैंपियन

कोटा| आरएसी टेनिस अकादमी की ओर से आयोजित अंडर-12, अंडर-14, अंडर-17 आयु वर्ग के जूनियर टेनिस टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हुआ। समारोह में आरएसी के कमांडेंट आईपीएस अवनीश शर्मा मौजूद रहे। कोच अंकित तिवारी ने बताया कि अंडर-12 वर्ग में परम ने सारांश को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। अंडर-14 वर्ग में अर्जव ने मानवी को हराकर विजेता बने जबकि अंडर-17 वर्ग में शुभांक ने रूपम को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया। समापन पर आईपीएस शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करता है। इस दौरान विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में कोच कनिष्का एवं अंकित भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *