कोटा| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र नागर के निर्देशन में शनिवार को स्वास्थ्य भवन सभागार में सीपीआर मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण हुआ। इसमें प्रत्येक ब्लॉक से दो-दो चिकित्सा अधिकारी और नर्सिंग अधिकारियों को कार्डियेक अरेस्ट की स्थिति में सीपीआर देने का प्रशिक्षण दिया। अब ये प्रशिक्षित अधिकारी अपने-अपने ब्लॉक स्तर पर सभी चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण देने वालों में फिजिशियन डॉ. संजय गर्ग और डॉ. चन्द्र प्रकाश कलवार शामिल रहे।खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुल्तानपुर डॉ. राजेश सामर भी उपस्थित थे। नरेंद्र नागर ने सभी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में छात्रों को सीपीआर की जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाए।


