कोटा| दशहरा मैदान में आयोजित राजस्थानी हस्तशिल्प मेले में बच्चों से लेकर बुजुर्गों में उत्साह है। आयोजक विजयसिंह राठौड़ व संजय माखीजा ने बताया कि इस बार मेले की आकर्षक थीम और रंगीन लाइटों से सजा प्रवेश द्वार लोगों को खूब लुभा रहा है। सेल्फी, वीडियो के लिए गेट पर भीड़ बनी रहती है। मेले में आधुनिक झूले, गेम जोन, बंजी जंप और एडवेंचर राइड्स आकर्षण का केंद्र हैं। खरीदारी के लिए हैंडीक्राफ्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, कपड़े, किचन वेयर और ज्वैलरी उपलब्ध हैं। स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को खास पसंद किया जा रहा है। खाने-पीने के स्टॉल और सुरक्षा-सफाई की विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं। मेले में मनोरंजन और रोमांच का अद्भुत संगम है। मैदान विशाल और जीवंत मेले में तब्दील हो गया। हर आयुवर्ग के लोगों ने शाम यहां खरीदारी के साथ लजीज व्यंजनों का लुत्फ लिया। खास बात यह है कि इस कार्निवाल में फ्री एंट्री रखी गई है। आयोजन शहरवासियों को एक मंच पर लाने, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने का प्रयास है। कॉर्निवल में प्रवेश निःशुल्क, खरीदारी और लजीज व्यंजनों के साथ रोज सांस्कृतिक प्रस्तुतियां न्यू ईयर कॉर्निवल का आगाज, दशहरा मैदान में खुशियों से सराबोर है। झूले-चकरी आसमान को छूते रोमांचक झूले, चकरी बच्चों से लेकर बड़ों तक आकर्षण का केंद्र बन गए।


