कोटा| मोदी लॉ कॉलेज में खेलकूद सप्ताह का समापन मुख्य अतिथि चेयरमैन सुशील मोदी, ग्रुप निदेशक राघव मोदी, प्राचार्या डॉ. क्षिप्रा गुप्ता, बार एसोसिएशन के अधिवक्ता यश नागर, अधिवक्ता अमोल शृंगी व अधिवक्ता कार्तिक गौतम उपस्थित रहे। चेयरमेन सुशील मोदी, ग्रुप निदेशक राघव मोदी ने बताया खेलकूद सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक स्वस्थ, संतुलित और सफल जीवन जीने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है| प्राचार्य डॉ. क्षिप्रा गुप्ता ने बताया कि बास्केटबाल, वालीबाल, क्रिकेट, बैडमिंटन, लूडो, रस्साकसी, म्यूजिकल चेयर रेस, स्लो बाइक रेस का आयोजन किया गया। व्याख्याता डॉ. सबरीना अंसारी, देवराज सिंह ने विद्यार्थियों को खेल आयोजन में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। प्रथम, द्वितीय को सम्मानित किया। व्याख्याता चेतन बेनीवाल का विशेष सहयोग रहा।


