आशा सहयोगिनी महिला कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग

कोटा| आशा सहयोगिनी महिला कर्मचारी महासंघ के प्रदेश प्रभारी शोभाराम डांगी, प्रदेशाध्यक्ष रूपकला शर्मा के नेतृत्व में आशा सहयोगिनियों ने बरसों से चली आ रही समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कोटा आगमन पर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को ज्ञापन सौंपा। उप मुख्यमंत्री ने शीघ्र समस्या समाधान का आश्वासन दिया। सेवानिवृत्ति पर ग्रेज्युटी व पेंशन का लाभ दिया जाए। आशा सहयोगिनीं के माध्यम से जो होने वाले काम का तत्काल भुगतान करवाया जाएगा। एएनएम के बराबर और फील्ड में एएनएम से ज्यादा घर-घर जाकर कार्य कर रही है। ईएसआईआरजी एचएस की सुविधा प्रदान की जाए। मानदेय का भुगतान 2-3 माह तक नहीं किया जाता, जबकि राज्य सरकार के आदेशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में भुगतान होना निश्चित किया हुआ है। इसके निर्देश जारी किए जाए। पड़ोसी राज्य के अनुसार मानदेय दिलवाया जाए। आरसीटीएस के माध्यम से जो 39 क्लेम फार्म के कार्य की गतिविधियों का कार्य आशाओं से करवाया जाता है। मात्र 10-12 गतिविधियों की राशि आशाओं को मिल पाती है। वह भी समय पर नहीं मिलती।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *