टोंक| चिकित्सा विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में निवाई के खंड मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र चौधरी को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी टोंक के पद पर लगाया है। निवर्तमान सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार यादव को जिला सआदत अस्पातल में चिकित्सक लगाया है। नए सीएमएचओ लगे डॉ. शैलेंद्र चौधरी ने शनिवार को टोंक में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर कार्यालय के कर्मियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद डॉ. चौधरी ने सीएमएचओ कार्यालय का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।


