बंपर पैदावार की उम्मीद अशोकनगर| इन दिनों क्षेत्र के किसानों और राहगीरों के चेहरे पर एक नई चमक देखने को मिल रही है। कारण है बसंत पंचमी से ठीक पहले सरसों के फूलों की पीली चादर। यह सुनहरा पीला रंग प्रकृति के नए जीवन और समृद्धि के आगमन का स्पष्ट संकेत दे रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस वर्ष मौसम अनुकूल रहा है, जिसके चलते सरसों की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। सरसों के खेत फोटोग्राफरों की पसंद बने हैं।


