कलेक्टर ने दिए पेयजल की गुणवत्ता सुधार के निर्देश

भास्कर संवाददाता । मुरैना नगरीय निकाय क्षेत्रों में आमजन को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पेयजल की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि नगर निगम क्षेत्र की सभी पानी की टंकियों, नलकूपों, हैंडपंपों सहित समस्त जल स्रोतों के सैंपल लेकर 24 घंटे के भीतर गुणवत्ता जांच कराई जाए तथा नियमित परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में पानी दूषित पाया जाता है तो वहां टैंकरों के माध्यम से वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था तुरंत की जाए। साथ ही पाइपलाइन लीकेज व पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम में तत्काल कंट्रोल रूम शुरू किया जाए। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि सीवरेज, गैस, पेयजल और टेलीफोन पाइपलाइनों के बीच उचित दूरी रखी जाए और कहीं भी लाइनों का क्रॉस न हो। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि पेयजल को उबालकर या शुद्ध कर ही उपयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *