सिरोंज ट्रैफिक पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर हटाए:नाबालिगों के वाहन चलाने पर कार्रवाई, ट्रिपल राइडिंग रोकी

सिरोंज ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार रात बस स्टैंड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई पूरे प्रदेश में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक संचालित “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत की गई है, जिसमें पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों के पालन की अपील की। अभियान के दौरान पुलिस ने शोर मचाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट और अन्य बाइक चलाने वालों पर विशेष ध्यान दिया। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही पांच बुलेट और एक पल्सर बाइक के साइलेंसर काटकर हटा दिए और उन पर जुर्माना लगाया। कार्रवाई के दौरान कुछ वाहन चालकों ने पुलिस से बहस और विरोध भी किया, लेकिन नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। नाबालिग चालकों और तीन सवारी पर पाबंदी दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी करने वालों को रोककर पुलिस ने केवल दो व्यक्तियों को ही बैठने की सख्त हिदायत दी। साथ ही, कई नाबालिग लड़कों को भी बाइक चलाते पकड़ा गया, जिनकी गाड़ियां जब्त कर उनके परिजनों को मौके पर बुलाया गया। पूरे माह जारी रहेगा चेकिंग अभियान यातायात प्रभारी रीतेश बघेला ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सिरोंज में यह चेकिंग अभियान पूरे जनवरी माह तक निरंतर जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और शोर प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर लगाम लगाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *