अभाविप मालवा प्रांत के सह मंत्री बने चौहान

खरगोन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के मालवा प्रांत का 58वां प्रांत अधिवेशन रतलाम में आयोजित हुआ। अधिवेशन के अंतिम दिन संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा की गई, जिसमें जिले के कार्यकर्ता निर्मल चौहान को मालवा प्रांत का प्रांत सह मंत्री नियुक्त किया गया। साथ ही उन्हें खरगोन विभाग संयोजक का दायित्व भी पुनः सौंपा गया। नवीन दायित्व मिलने के बाद शहर आगमन पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से चौहान का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में संगठन को और सशक्त बनाने का विश्वास जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *