शरीफपुरा में भगवती जागरण माता के भजनों पर झूमी संगत

शरीफपुरा के रानी बाजार क्षेत्र में जय ज्वाला मां भजन मंडली द्वारा भगवती जागरण करवाया गया। इस धार्मिक समारोह में काफी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने सपरिवार उपस्थिति दर्ज कराकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत माता की पावन ज्योति प्रज्ज्वलित कर की गई। जागरण में महंत जतीद काका ने विशेष रूप से शिरकत की और संगत को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायक अतुल दर्शी और मास्टर नूर ने अपनी मधुर वाणी से माता की भेंटें प्रस्तुत कीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मास्टर नूर के भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया, वहीं अतुल दर्शी की प्रस्तुतियों पर भक्त झूमने को मजबूर हो गए। समारोह के दौरान माता रानी का अटूट भंडारा निरंतर चलता रहा। जय ज्वाला मां भजन मंडली के सदस्यों और स्थानीय निवासियों के सहयोग से यह आयोजन श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *