निर्मल सेवा सोसायटी गुरबख्श नगर द्वारा 5 जनवरी को एकता पार्क में 51 जरूरतमंद लड़कियों का सामूहिक विवाह कराया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में गुरभजन सिंह भोला, पार्षद सरबजीत सिंह लाटी, सोनू अरोड़ा, सुरेंद्र केवलानी, विपन मेहरा, नवदीप शर्मा अन्य सदस्यों ने पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रो. दरबारी लाल को निमंत्रण पत्र भेंट किया।


