मेंटली हेल्थ के लिए दौड़ें जयपुराइट्स:रोडीज़ फेम रणविजय सिंघा ने स्वच्छताथॉन रन का किया फ्लैग ऑफ

जयपुर के जगतपुरा स्थित एनआरआई चौराहे से रविवार को स्वच्छताथॉन रन का आयोजन हुआ। स्वच्छता, स्थिरता और मेंटल हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में रोडीज़ फेम रणविजय सिंघा और जयपुर शहर की सांसद मंजू शर्मा ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में लगभग 2000 से अधिक पार्टिसिपेंट्स ने हिस्सा लिया। साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से भी 100 प्रतिभागी शामिल हुए जो इस आयोजन का खास आकर्षण रहा। रोडीज़ फेम रणविजय सिंघा ने बताया – यह स्वच्छताथॉन रन मेंटली हेल्थ के लिए आयोजित किया जा रहा है। जो मेंटली हेल्दी रहेंगे वो ही फिजिकली भी हेल्दी रहेंगे। यदि आप मेंटली हेल्दी हैंं तो आपका शहर भी स्वचछ रहेगा। यहां कई लोग नो तंबाकू जैसे कई मैसेज के पोस्टर लेकर आए है। जयपुरवासियों ने स्वच्छताथॉन रन के साथ यूथ को हेल्दी रहने के लिए भी संदेश दिया है। स्वच्छताथॉन रन तीन श्रेणियों में आयोजित की गई कार्यक्रम की आयोजक शिवा गौड़ ने बताया- हमारे इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रन फॉर रन के माध्यम से युवाओं को मोटिवेट करना था जिससे यूथ अपने मेंटली हेल्थ के साथ फिजिकली हेल्थ को लेकर भी जागरूक हो सके । उन्होंने बताया कि दौड़ तीन श्रेणियों में आयोजित की गई 3 किमी, 5 किमी और 10 किमी। 3 किमी की दौड़ एनआरआई चौराहा, जगतपुरा से अक्षय पात्र चौराहा तक आयोजित हुई, जिसका फ्लैग-ऑफ सुबह 7:15 बजे हुआ। 5 किमी की दौड़ एनआरआई चौराहा से अक्षय पात्र चौराहा होते हुए गोनेर रोड स्ट्रेच तक गई, जिसका फ्लैग-ऑफ सुबह 7:00 बजे हुआ। वहीं, 10 किमी दौड़ एनआरआई चौराहा से अक्षय पात्र चौराहा होते हुए वीआईटी कैंपस के रास्ते पर सुबह 6:45 बजे शुरू हुई। कार्यक्रम में शामिल होने आई जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि हमारा जयपुर शहर भी सफाई में नंबर वन रहे। ऐसी जागृति के लिए इस तरीके के आयोजन होते रहने चाहिए। सभी आयोजकों को इसके लिए शुभकामनाएं देती हूं। प्रतिभागियों को टी-शर्ट, मेडल, ई-सर्टिफिकेट और ब्रेकफास्ट दिए गए। स्वच्छता का संदेश फैलाने वाले इस आयोजन ने लोगों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। टीम स्वच्छताथॉन ने इसे सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *