सरसों के खेत में जुआ खेलते पकड़े गए:गोरमी पुलिस ने दो जगह दबिश देकर 7 को गिरफ्तार किया, 45 हजार नकदी जब्त

गोरमी थाना पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सात जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों के पास से 45,510 रुपए नकद, मोबाइल और ताश की गड्डी जब्त की। ​​​थाना प्रभारी ध्यानेंद्र सिंह ने बताया, सूचना मिली थी कि सिकरवार का पुरा में सड़क किनारे एक सरसों के खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। दबिश दी तो जुआरी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर पांच लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए जुआरियों में देवेंद्र (29) पिता रामबरन वाल्मीकि, निवासी वार्ड-4, गोरमी, रविंद्र (21) पिता नारायण वाल्मीकि, निवासी वार्ड-7, गोरमी, विशाल (24) पिता गब्बर वाल्मीकि, निवासी वार्ड-4, गोरमी, सर्वेश (21) पिता श्रीलाल वाल्मीकि, निवासी वार्ड-4, गोरमी, रंजीत (34) पिता बलराम वाल्मीकि, निवासी वार्ड-2, गोरमी शामिल हैं। गल्ला मंडी में भी हुई कार्रवाई में
गोरमी पुलिस ने इसी दिन दूसरी कार्रवाई गल्ला मंडी क्षेत्र में की, जहां दो लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए। पकड़े गए आरोपियों में सुंदर पिता लक्ष्मीण सिंह भदौरिया, निवासी अकलौनी और भानुप्रताप पिता रामसिंह भदौरिया, निवासी घिलौआ, थाना गोरमी शामिल हैं। इनके पास से 11,500 रुपए नकद और पांच मोबाइल जब्त किए हैं। दोनों मामलों में कुल 45,510 रुपए बरामद हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *