कुत्ते का पीछा करते समय कुएं में गिरा तेंदुआ:डूबने से मौत, पानी खाली करवाकर वन विभाग ने बाहर निकाला

चौरई वन परिक्षेत्र के आमाझिरी में खेत में बने कुएं में शनिवार को 4 वर्षीय नर तेंदुए का शव मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कुएं का पानी खाली करवाकर शव को बाहर निकाला। वन विभाग के डिप्टी रेंजर सनोडिया के मुताबिक, बिशनलाल टेकाम के खेत में बने कुएं में तेंदुए का शव मिला है। सुबह 8 बजे से कुएं का पानी खाली करवाया। 6 घंटे बाहर निकालने में लगे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में तेंदुए की मौत की वजह पानी में डूबने से सामने आई है। कुत्ते का पीछा करते हुए गिर गया था
उन्होंने बताया कि किसान रात के समय अपने खेत में पानी लगाने गया था। उसने देखा कि कुत्ते का पीछा करते हुए जंगली जानवर कुएं में गिर गया। किसान की सूचना पर वन विभाग टीम घटना स्थल पहुंची लेकिन, रात होने की वजह रेस्क्यू नहीं हो पाया। शनिवार सुबह फॉरेस्ट की टीम ने सुबह 8 बजे से मोटर से कुएं का पानी खाली करवाया गया। दोपहर 2 बजे के बाद कुआं खाली करवाने के बाद तेंदुए का शव मिला। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कुएं में खटिया डालकर तेंदुए का शव निकाला गया। तेंदुए के शरीर में जख्म के निशान भी मिले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *