पंजाब सीएम मान आज जाएंगे मोगा:प्रबंधकीय कांप्लेक्स समेत तीन प्रोजेक्टों का करेंगे शुभारंभ, चार जिलों की आत्मनिर्भर महिलाओं से भी मिलेंगे

पंजाब सीएम भगवंत मान आज (रविवार) मोगा जाएंगे। इस दौरान वह मिनी सचिवालय जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखने समेत तीन प्रोजेक्टों को हरी झंडी देंगे। प्रोग्राम में वह चार जिलों (लुधियाना, बरनाला, रोपड़ व मोगा) की उन महिलाओं से भी मुलाकात करेंगे, जिन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर अपने आपको आत्मनिर्भर बनाया है। प्रोग्राम में सुरक्षा इंतजाम कड़े रहेंगे। अब सीधे लोगों से जुड़ने की कोशिश जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार के तीन साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में अब सरकार की कोशिश लोगों के दिल जीतने की है। साथ ही अपने किए गए वायदे पूरे करने की है। इसी कड़ी में अब लगातार कई प्रोजेक्टों का शुभारंभ किया जा रहा है। वहीं, सरकार ने सभी मंत्रियों व विधायकों को भी साफ कर दिया है वह लोगों से जुड़ने की कोशिश करें। उनके सुख दुख में शामिल हो। ताकि लोगों के दिलों में सरकार के प्रति विश्वास कायम रहे।
दिल्ली चुनाव की कमान संभाल रहे है सीएम इस समय पंजाब सरकार दिल्ली विधानसभा चुनाव में व्यस्त है। अधिकतर मंत्री और विधायक दिल्ली चुनाव में जुटे हुए हैं। सीएम भगवंत मान खुद चार दिन से दिल्ली चुनाव में प्रचार की कमान संभाल रहे थे। इसके बाद वह अब पंजाब लौटे है। वहीं, आगे फिर उन्हें वापस दिल्ली जाना है। दिल्ली में चुनाव पांच फरवरी को है। जबकि मतगणना आठ फरवरी को हैं। दिल्ली में इस समय आम आदमी पार्टी की सरकार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *