न्यू-ईयर पर 4.6 करोड़ की शराब पी गए रायगढ़ वासी:दो दिन जमकर बिक्री हुई; देशी-प्रीमियम शॉप में 13-13 लाख की शराब बिकी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इस बार शराब पीने के शौकिनों ने नए साल का खूब जश्न मनाया। जिले में 2 दिनों में 4 करोड़ 6 लाख 67 हजार की शराब बिकी है। इस न्यू ईयर रिकार्ड तोड़ बिक्री हुई। इससे शासन को करोड़ों का राजस्व 2 दिनों में ही मिल गया। 31 दिसबंर की सुबह से ही शराब दुकानों में भीड़ उमड़ने लगी थी। रात के 10 बजे तक जमकर बिक्री होती रही। भरपूर स्टॉक होने से जिले के लगभग सभी शराब दुकानों में अच्छी बिक्री हुई। अगले दिन नए साल के पहले दिन यानि 1 जनवरी को भी यही माहौल देखने को मिला। विभाग के जारी आकड़े के मुताबिक, 2 दिनों के 4 करोड़ से ज्यादा की शराब बिकी। सरकार को करोड़ों का राजस्व मिला 2 दिनों में सबसे ज्यादा 31 दिसबंर को शराब बिकी। इस दिन जिले की दुकान से 2 करोड़ 16 लाख का शराब एक ही दिन में बिक गया, तो 1 जनवरी 2026 नए साल के दिन 1 करोड़ 90 लाख 67 हजार का शराब लोगों ने गटका। दो दिनों में जिले की देशी-विदेशी शराब दुकान से शासन को 4 करोड़ 6 लाख 67 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ। सबसे अधिक यहां हुई बिक्री शहर के शराब दुकानों में सबसे अधिक भीड़ सिग्नल चौक के पास देशी-विदेशी शराब दुकानों में होती है। इस बार नए साल में इसका रिकार्ड जूटमिल क्षेत्र के मटन दुकान के पीछे स्थित शराब दुकान ने तोड़ दिया। यहां 31 दिसबंर के एक ही दिन 13 लाख से अधिक की और प्रीमियम शाॅप में भी 13 लाख के लगभग शराब की बिक्री हुई। इसके अलावा सिग्नल चौक के समीप शराब दुकान में 10 लाख का शराब बिका।​​​​​​​ जिले में 37 दुकान संचालित है इस संबंध में प्रभारी एडीओ रागिनी नायक ने बताया कि जिले में 37 शराब दुकान संचालित हैं। इसमें 2 प्रीमियम, 15 कंपोजिट दुकान, देशी 9 और अंग्रेजी की 11 शराब दुकान है। नए साल को लेकर 2 दिनों में 4 करोड़ 6 लाख 67 हजार की शराब की बिक्री हुई है और शासन को राजस्व प्राप्त हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *