युवती का कंदौरा लूटने वाले 12 घंटे में पकड़ाए:बाजार में पैदल जा रही थी, रतलाम में बाइक सवारों ने झपट्टा मारा, CCTV में कैद हुए

रतलाम के सरवन में पैदल जा रही एक युवती की कमर से चांदी का कंदौरा खींचने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने महज 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। घटना 2 जनवरी की दोपहर की है, जब युवती बाजार में सामान खरीदने आई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया 300 ग्राम वजनी चांदी का कंदौरा और वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त कर ली है। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। दुकान के सामने से गुजरते वक्त बनाया निशाना
सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया ने बताया कि 2 जनवरी को पीड़िता सरवन के बाजार में सामान खरीदने आई थी। दोपहर करीब 4.15 बजे जब वह सुभाष सोनी की दुकान के सामने से गुजर रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर दो अज्ञात बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर युवती की कमर में पहना हुआ 300 ग्राम चांदी का कंदौरा खींचा और दोनों फरार हो गए। कंदौरे की कीमत 20 हजार रुपए बताई गई है। CCTV फुटेज और मुखबिर की मदद से गिरफ्तारी
युवती ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने लूट का केस दर्ज किया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें बदमाश वारदात को अंजाम देते नजर आए। इसके बाद अलग-अलग टीमें बनाई गईं। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी सुनील (22) पिता कालू खराड़ी (निवासी नेगडापाड़ा) और एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *