स्वावलंबन फाउंडेशन की ‘इंक्लूसिफिट’ पहल:दिव्यांग अब दूसरों के सहारे बिना पहन सकेंगे कपड़े, बनवाएंगे विशेष डिजाइन

स्वावलंबन फाउंडेशन की पहल पर अब दिव्यांगों के लिए विशेष डिजाइन के कपड़े तैयार करवा रहा है। जो वे बिना किसी की सहायता के खुद पहन सकेंगे। इसको लेकर 20 जनवरी से फैशन डिजाइनर दिव्यांगों से मिलकर उनकी सुविधा अनुरूप कपड़े डिजाइन करने का काम करेंगे। फाउंडेशन के इस नवाचार से गंभीर बीमारियों से पीड़ित सैकड़ों दिव्यांगों को फायदा होगा जिनके हाथ-पांव बीमारी के चलते ढंग से काम नहीं करते। 20 जनवरी से शुरू होगी इंटर्नशिप फैशन डिजाइन के छात्रों के लिए 2 महीने की इस इंटर्नशिप की शुरुआत 20 जनवरी से होगा। इसमें छात्रों को प्रगतिशील दिव्यांगजनों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे उनकी विशेष जरूरतों के अनुसार सुलभ कपड़ों के डिजाइन और स्केच तैयार कर सकेंगे। चयनित डिजाइनों को सिलवाकर प्रदर्शित किया जाएगा ताकि उनकी उपयोगिता का आकलन किया जा सके। इस इंटर्नशिप में देश के विभिन्न राज्यों के छात्रों ने आवेदन किया है। दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता बढ़ाने का उद्देश्य इस पहल के बारे में फाउंडेशन की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सयोनी सोनी ने बताया- फैशन सिर्फ दिखावे का माध्यम नहीं है, बल्कि यह सुविधा और आत्मसम्मान का प्रतीक भी है। ‘इंक्लूसिफिट’ का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रगतिशील दिव्यांगताओं और दुर्लभ बीमारियों से प्रभावित व्यक्ति भी फैशन और आराम का समान अधिकार पा सकें। फाउंडेशन के वैभव भंडारी ने बताया- प्रगतिशील दिव्यांगता में व्यक्ति की शारीरिक या मानसिक कार्यक्षमता समय के साथ घटती जाती है। मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, मल्टीपल स्क्लेरोसिस, और पार्किंसंस डिजीज जैसी बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों के लिए सुविधाजनक वस्त्र बेहद जरूरी हैं। सर्वेक्षण के चौंकाने वाले परिणाम 18 राज्यों के 210 प्रगतिशील दिव्यांगताओं, जैसे मस्कुलर डिस्ट्रॉफीसे प्रभावित व्यक्तियों पर किए गए सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष निकला कि:

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *