नए साल में बाला किला के नीचे अंधेरी में पहली बार 3 जनवरी की शाम को टाइगर एसटी 18 दिखा। जो सफारी करने आए टूरिस्ट की जिप्सी के आगे-आगे चलता रहा। टूरिस्ट काे डर भी लगता रहा कि कहीं वापस नहीं आ जाए। लेकिन गाइड ने जिप्सी को थोडा दूर रखा। काफी देर तक टूरिस्ट ने अंधेरी के ट्रैक पर टाइगर के दीदार किए। यहां आसपास पहले टाइग्रेस एसटी 2302 अपने शावकों के साथ भी नजर आती रही है। पहले भी अनेकों बार टाइगर की साइटिंग हुई है। करीब 100 मीटर चलने के बाद जंगल में मुड़ा टाइगर एसटी 18 करीब 100 मीटर ट्रैक पर जिप्सी के आगे-आगे चलने के बाद जंगल की तरफ मुड़ गया। बाला किला बफर जोन की सफारी करने आए टूरिस्ट भी अब आए दिन टाइगर की साइटिंग करते हैं। असल में बफर जोन में भी टाइगर का कुनबा बढ़ गया है। यहां आसपास के जंगल में 10 टाइगर, टाइग्रेस व शावक हैं। इसलिए कभी टाइग्रेस शावक के साथ तो कभी अकेले दिखती है।


