खैरथल निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश मिश्रा को बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की अनुशासन समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस समिति में बीकानेर के कुलदीप कुमार शर्मा अध्यक्ष और जयपुर के डॉ. महेश शर्मा सदस्य के रूप में शामिल हैं। एडवोकेट राजेश मिश्रा की नियुक्ति बार काउंसिल के सहायक सचिव विकास ढाका ने की। वो खैरथल जिले से इस महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत होने वाले पहले अधिवक्ता हैं। उनकी नियुक्ति पर किशनगढ़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।


