सिमडेगा | झारखंड क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सिमडेगा आगमन पर जिले में स्वागत हुआ। हर जिले के खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जेएससीए ने ट्रॉफी सभी जिलों में ले जाया जा रहा है। ट्रॉफी को समाहरणालय के समीप से विशेष स्कॉटिंग के साथ परमबीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम लाया गया। उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का सिमडेगा आना जिले के लिए गौरव की बात है।


