पेटरवार थाना क्षेत्र के लुकैया गांव के निकट राष्ट्रीय उच्च मार्ग 23 पर सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार शाम 4 बजे की है। बताया जा रहा है कि दारिद पंचायत के लुकैया गांव निवासी बाइक सवार रोहित कुमार तुरी (24) पेटरवार साप्ताहिक बाजार से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही हाइवा ने चकमा दे दिया, जिससे बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर एक बिजली पोल से जा टकराया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना देखते ही जुटे आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। अस्पताल में इलाजरत घायल युवक।


