दौसा में कड़ाके की ठंड, शीतलहर की चेतावनी:सर्द हवा और बादल छाने से तापमान में ​लगातार गिरावट, जानिए आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम

दौसा जिले में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का असर जारी है। जिले में सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। साथ में बादल छाने के कारण धूप नहीं निकलने से सर्दी पूरे परवान पर है। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अगले एक सप्ताह तेज सर्दी, शीतलहर और कोहरा रहने की संभावना जताई है। तापमान में लगातार गिरावट जारी
जिले में शनिवार को भी घने कोहरे के साथ ही कोल्ड-वेव चली और दिन में भी गलन वाली सर्दी रही थी। ऐसे में आगाी दिनों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री से आसपास रहने का पूर्वानुमान है। शीतलहर और कोहरे के कारण धूप का असर खत्म सा हो गया है। जिले में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे दर्ज हुआ। एक सप्ताह तेज सर्दी रहेगी
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम ड्राय रहेगा। अगले 2-3 दिन कुछ भागों में सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है। साथ ही आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने और शीतलहर का असर रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *