बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने रणथंभौर में की टाइगर सफारी:जोन नंबर तीन में बाघिन रिद्धि के शावकों के हुए दीदार

रणथंभौर में टाइगर सफारी के लिए देश-विदेश की नामी-गिरामी हस्तियों के आगमन का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी रणथंभौर आए थे। जिसके बाद अब भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल भी रणथंभौर पहुंची। यहां उन्होंने नेशनल पार्क में टाइगर सफारी का आनंद लिया। होटल ताज में ठहरी साइना नेहवाल, लिया टाइगर सफारी का आनंद साइना नेहवाल गुरुवार शाम को सवाई माधोपुर पहुंचीं, यहां वह पांच सितारा होटल ताज में ठहरी। साइना नेहवाल ने अपनी निजी यात्रा के दौरान शुक्रवार को रणथंभौर नेशनल पार्क के जोन नंबर तीन में टाइगर सफारी की। इस दौरान उन्हें बाघिन ‘रिद्धि’ के शावकों के दीदार भी हुए, जिसे लेकर वे काफी उत्साहित नजर आईं। साइना नेहवाल शनिवार शाम को सवाई माधोपुर से सड़क मार्ग के जरिए अपने घर हैदराबाद के लिए रवाना हो गईं। उन्होंने रणथंभौर में टाइगर और रिसोर्ट में बिताए पलों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। उनके रणथंभौर दौरे के दौरान परिजन भी उनके साथ मौजूद रहे। गौरतलब है कि साइना नेहवाल को रणथंभौर की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीव खासे पसंद हैं, जिसके चलते वे पूर्व में भी यहां आती रही हैं। इससे पहले साइना नेहवाल साल 2023 में रणथंभौर आई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *