डीग जिले के कुम्हेर नगर पालिका के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिसके कारण कस्बे में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कूड़े के ढेरों पर जानवरों का झुंड लगा हुआ है। सफाई कर्मचारी नई संस्था को टेंडर देने से नाराज हैं। क्योंकि नई संस्था सफाई कर्मचारियों को कम सैलरी दे रही है। जिसको लेकर सफाई कर्मचारियों ने विधायक को ज्ञापन भी दिया था। कस्बे में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर कस्बे के रहने वाले रमेश ने बताया कि कस्बे में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। कोई भी सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने के लिए नहीं आ रहा। कूड़े के ढेरों पर जानवरों का झुंड लगा हुआ है। कूड़े के ढेरों से बदबू भी आ रही है। जिसके कारण आने जाने में काफी परेशानी आ रही है। जानवर भी राहगीरों को काफी परेशान कर रहे हैं। दूसरी संस्था को टेंडर देने से नाराज सफाई कर्मचारी सफाई कर्मचारियों ने बताया कि हम कुम्हेर कस्बे के समस्त अस्थाई कर्मचारी के रूप में करीब 12 साल से नगर पालिका कुम्हेर में सफाई का काम करते हुए आ रहे हैं। 1 जनवरी 2026 से नगर पालिका कुम्हेर के अधिकारियों कर्मचारियों ने किसी सोनचिरैया शहरी आजीविका केंद्र संस्थान को टेंडर दे दिया है। पहले से कम मिल रही सैलरी इससे पहले सभी कर्मचारियों को 7 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के रूप में दिया जाता था। साथ ही ESI और PF का भुगतान किया जाता था लेकिन, सोनचिरैया संस्था द्वारा हमें 6 हजार 4 सौ रुपए वेतन देने की बात कही जा रही है। साथ ही संस्था की शर्त है कि इमरजेंसी के समय किसी भी तरह का एडवांस नहीं दिया जाएगा। इन शर्तों के कारण सभी सफाई कर्मचारियों को परिवार को पालने में काफी परेशानी होगी। इसलिए सभी सफाई कर्मचारियों ने 1 जनवरी 2026 से हड़ताल कर दी है।


