भीलवाड़ा में नाकाबंदी तोड़कर भागी स्कोर्पियो में मिला मादक पदार्थ:पुलिस ने पीछा किया तो गाड़ी छोड़ कर भागा तस्कर, काले कट्टों में भरा 80 किलो अवैध डोडा चूरा और स्कोर्पियो जब्त

अवैध मादक पदार्थ की घर पकड़ के लिए भीलवाड़ा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाइयों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी के तहत गुलाबपुरा थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे 148 D पर नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पियो का पीछा कर बड़ी मात्रा में डोडा चूरा बरामद किया है । पुलिस नाकाबंदी तोड़कर भागा ड्राइवर गुलाबपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी की जा रही थी, इस दौरान एक जोधपुर नंबर स्कॉर्पियो पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भाग निकला जिसका पुलिस टीम के द्वारा पीछा किया गया तो ड्राइवर के पास स्कोर्पियो छोड़कर फरार हो गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर इसमें काले कट्टों में बड़ी मात्रा में अवैध डोडा चूरा चुरा पाया गया। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू थाने लाकर वजन करवाने पर यह 80 किलोग्राम निकला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज करते हुए अवैध डोडा चूरा और स्कॉर्पियो को जब्त किया है और इसमें सवार तस्करों की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं। ये थे टीम में शामिल कार्रवाई करने वाली टीम में गुलाबपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार, हेड कांस्टेबल दीपेंद्र, कांस्टेबल सुभाष , अवधेश , सुनील , रमेश दिनेश और महेश शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *