साइबर ठगी में बड़ी कार्रवाई:सस्ते कॉमर्शियल वाहन बेचने का झांसा देकर 36 लाख की ठगी, बारां से दो गिरफ्तार

बारां पुलिस ने साइबर शील्ड अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया के जरिए 36 लाख रुपए की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिवाजी कॉलोनी बारां के रहने वाले दीपक कुमार उर्फ दीपक मारवाड़ी और प्रदीप ओझा ने सोशल मीडिया पर कॉमर्शियल वाहनों जैसे बस और ट्रक की फोटो डालकर कम कीमत पर बेचने का झांसा देकर कई राज्यों के लोगों से ठगी की। एसपी राजकुमार चौधरी के मुताबिक, दीपक मारवाड़ी ने एक साल में 25 लाख रुपए और प्रदीप ओझा ने महज एक महीने में 11 लाख रुपए की ठगी की। पुलिस ने प्रदीप ओझा के बैंक खाते में जमा 2 लाख रुपए की धोखाधड़ी की राशि को फ्रीज करवा दिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। यह कार्रवाई एएसपी राजेश चौधरी के निर्देशन और डीएसपी ओमेंद्र सिंह शेखावत के सुपरविजन में की गई। टीम में कोतवाली सीआई योगेश चौहान, साइबर सेल प्रभारी एएसआई जगदीश चंद शर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य राज्यों में की गई ठगी के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *