भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बाड़मेर के शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी को लेकर तीखा बयान दिया। राठौड़ से पूछा गया था कि रविंद्र भाटी सरकार के विरोध में हैं। इस पर क्या कहेंगे। राठौड़ ने कहा- वे तो विरोध करेंगे ही, फ्री हैं, निर्दलीय विधायक हैं, छुट्टा सांड क्या करता है। वही करेंगे। शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र भाटी अक्सर स्थानीय प्रशासन और भजनलाल सरकार के खिलाफ मुखर रहते हैं। हाल ही में रोहिड़ी म्यूजिक फेस्टिवल के आयोजन के मुद्दे पर भी भाटी समर्थकों का गुस्सा फूटा था। इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने रविवार को पाली में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भाटी की तुलना छुट्टा सांड से कर दी। यहां तक दिया कि रविंद्र भाटी और क्या ही करेंगे। वो (भाटी) फ्री हैं। निर्दलीय विधायक कुछ भी कर सकते हैं। भाटी बोले- मेरे संस्कार बड़ों का आदर करना राठौड़ के बयान को लेकर जब उनसे फोन पर प्रतिक्रिया ली तो उन्होंने कहा- मेरे संस्कार यह कहते हैं कि मुझे बड़ों का आदर और सम्मान करना है। उन्होंने मदन राठौड़ के बयान पर इसके अलावा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। सोशल मीडिया पर लोगों किया ट्वीट सोशल मीडिया पर अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान को लेकर ट्वीट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इस बयान की लपटें कितनी दूर तक जाएंगे यह देखना होगा। रोहिड़ी म्यूजिक फेस्टिवल की परमिशन रद्द होने पर फूटा था गुस्सा हाल ही में बाड़मेर के रोहिड़ी में 12 जनवरी को बाड़मेर में ‘रोहिड़ी म्यूजिक फेस्टिवल’ की परमिशन रद्द करने पर भी भाटी के समर्थक आक्रोशित हो गए थे। बाद में यह कार्यक्रम शिव कस्बे में हुआ। प्रशासन ने पहले इस कार्यक्रम के आयोजन को मंजूरी दी थी, लेकिन आयोजन से दो दिन पहले बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मंजूरी को निरस्त कर दिया था। इस पर समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा था। प्रशासन द्वारा मंजूरी निरस्त किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर बीजेपी के खिलाफ भी भाटी समर्थकों ने पोस्ट किए थे। साथ ही बाड़मेर प्रशासन के साथ-साथ राजस्थान की भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए थे। भाटी के सर्मथकों ने दावा किया था कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और भाटी के सामने शिव से विधानसभा चुनाव में जमानत जब्त करवाने वाले भाजपा प्रत्याशी स्वरूप सिंह खारा के दबाव में कार्यक्रम पर रोक लगाई गई। भाटी के समर्थक इन घटनाक्रम को राजनीतिक द्वेष की भावना से जोड़ रहे थे। यह भी पढ़ें NSEFI ने लिखा-MLA के कारण 8500 करोड़ का निवेश अटका:राजस्थान में ऐसा पहले नहीं हुआ; रविंद्र सिंह भाटी बोले-किसानों के हक की लड़ाई लड़ रहा भारतीय राष्ट्रीय सौर ऊर्जा महासंघ (NSEFI) के CEO सुब्रह्मण्यम पुलिपका ने पत्र लिखकर बाड़मेर के शिव से विधायक रविंद्र सिंह भाटी की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की है। पत्र में लिखा है-भाटी की ओर से खड़ी जा रही अड़चनों से अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं में 8500 करोड़ का निवेश अटक गया है। आरोपों को विधायक भाटी ने नकार दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)


