जयपुर में पार्क के बाहर महिला से लूट, VIDEO:कार में बैठते समय झपट्टा मार तोड़ी चेन, बाइक से भागे बदमाश को पीछा कर पकड़ा

जयपुर में पब्लिक पार्क के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से लूट की वारदात को अंजाम दिया। कार में बैठते समय झपट्टा मारकर बाइक सवार बदमाश उसके गले से सोने की चेन तोड़ ले गए। मानसरोवर थाना पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर पीछा कर चेन स्नेचर को अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में यूज बाइक बरामद की है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ करने के साथ फरार साथी की तलाश कर रही है। डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज ने बताया- मानसरोवर इलाके में अहिन्या पार्क के पास रहने वाली महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात हुई। 29 दिसम्बर को दोपहर करीब 3 बजे वह बाजार जाने के लिए निकली थी। कार बैक करते समय पार्क के बाहर दो लड़के बाइक लेकर खड़े थे। कार में बैठते समय एक लड़के ने झपट्‌टा मारकर गले से सोने की चेन तोड़ ली। चेन तोड़कर पैदल भागे बदमाश को देखकर उसके साथी पीछे-पीछे बाइक लेकर निकल गया। शोर मचाकर पीछा करने पर चेन स्नेचिंग कर भागे दोनों बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए। लूट की सूचना पर मानसरोवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने CCTV फुटेजों को खंगाला, जिसमें चेन स्नेचरों की करतूत कैद मिली। पुलिस ने फुटेज के आधार पर पीछा कर चेन स्नेचिंग के मामले में बदमाश अनिल महावर (24) निवासी टोडाभीम करौली हाल जगन्नाथपुरी शिप्रापथ को अरेस्ट किया। जिसके कब्जे से वारदात में यूज बाइक भी बरामद कर ली गई। पुलिस पूछताछ के साथ ही फरार साथी बदमाश की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *