जयपुर के एक सूने मकान से लाखों रुपए कीमत के गहने-कैश चोरी का मामला सामने आया है। पारिवारिक प्रोग्राम में शामिल होने परिवार जयपुर से बाहर गया हुआ था। मेन गेट का लॉक तोड़कर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। झोटवाड़ा थाने में पीड़ित ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एसआई राजेन्द्र प्रसाद ने बताया- चोरी की वारदात लक्ष्मी नगर-2 निवारू रोड निवासी दीपचन्द शर्मा (58) के यहां हुई। 15 जनवरी को वह पारिवारिक प्रोग्राम में शामिल होने परिवार के साथ चुरु गए हुए थे। पीछे से बदमाशों ने चोरी की नीयत से सूने मकान को निशाना बनाया। मकान के मेन गेट का लॉक तोड़कर बदमाश अंदर घुसे। अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपए के गहने व कैश चोरी कर ले गए। 16 जनवरी की रात करीब 2:30 बजे वापस लौटने पर पीड़ित को चोरी का पता चला। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पीड़ित ने पुलिस को बताया- बदमाश अलमारी के लॉकर से सोने की चेन, अंगुठी, टेवटी, हार, झुमके, बाली, नथ, टीका, गणेश मूर्ति, लोंग, नजरिया, चांदी की चेन, पायल, सिक्का, बिछियां, अंगुठी, हनुमान मूर्ति, कड़ा और 30 हजार रुपए चुरा ले गए है। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ चोरों की तलाश कर रही है।


