बाड़मेर में पहली बार पारा पहुंचा 9 डिग्री, छूटी धूजणी:पौधों के पत्तों पर जमने लगी ओस की बूंदें, शीतलहर बरकरार

बाड़मेर में नए साल के साथ कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। इस सीजन में पहली बार तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंचा है। वहीं रात व सुबह के समय ओस गिर रही है। सुबह के समय तीन दिन तक घना कोहरा छाया रहा लेकिन रविवार को हल्का कोहरा देखने को मिला। शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में सर्दी का असर बरकरार रहने की उम्मीद जताई है। दरअसल, साल 2025 दिसंबर में इस साल सर्दी का असर बीते 5 सालों में सबसे कम रहा है। दिन में गर्मी और सुबह व रात के समय में हल्की ठंड थी। 31 दिसंबर को हुई बारिश के बाद अचानक मौसम बदलने के साथ ठंड भी तेजी से बढ़ी है। एक जनवरी से पहले कोहरे की आगोश में बाड़मेर रहा। साथ ही कड़ाके की ठंड व शीतलहर का दौर शुरू हो गया। बीती रात को कड़ाके की ठंड से लोगों की धूजणी छुड़ा दी है। वहीं ओस की बूंदें गिरने से वाहन ड्राइवरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को अलसुबह सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। वहीं कड़ाके की ठंड और ओस की बूंदें बर्फ के रूप में दिखने लगी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़कर 9.9 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने शीतलहर चलने के साथ सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है। तापमान भी गिरने की उम्मीद है। इस माह में सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *