इंजीनियरिंग के छात्रों को एसआईआर व सूची में नाम जुड़वाने की जानकारी दी

बिलासपुर| इंजीनियरिंग कॉलेज कोनी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान के अधिकार और प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी मनीष साहू, तहसीलदार बेलतरा मनीषा झा रहे। अतिथियों द्वारा उपस्थित जनसमूह को वोटर आईडी कार्ड बनवाने की प्रक्रिया, एसआईआर फॉर्म भरने की विधि व निर्वाचन संबंधी जानकारियां दी गईं। इस दौरान एक ऑनलाइन फॉर्म भरकर लाइव प्रदर्शन करते हुए उपस्थित दर्शकों का मार्गदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने एसआईआर से जुड़े कुछ मूलभूत प्रश्न पूछे। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एसके सिंघई सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन प्रो. इंद्राणी बोरकर ने किया। कार्यक्रम प्रो. मनेश मंडावी, प्रो. सौरव यादव के निर्देशन में हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *