40 नेताओं को कांग्रेस ने बनाया स्टार प्रचारक:लिस्ट में पंजाब के 3 बड़े नेता शामिल, दिल्ली चुनाव में करेंगे प्रचार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने कुल 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है, जिसमें पंजाब से तीन दिग्गज नेताओं को जगह दी गई है। शनिवार को जारी की गई इस सूची में पंजाब से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को शामिल किया गया है। इसके अलावा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी स्टार प्रचारक होंगे। तीसरे नाम के रूप में कपूरथला के भुलत्थ से विधायक और अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा को चुना गया है। खैरा को पार्टी में फायर ब्रांड नेता माना जाता है और वे एनआरआई बेल्ट से मजबूत पकड़ रखते हैं। इन नेताओं की नियुक्ति से स्पष्ट है कि कांग्रेस दिल्ली में पंजाबी मतदाताओं को लुभाने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी ने अनुभवी और जमीनी नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है, जो चुनाव प्रचार को नई ऊर्जा दे सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *