जालंधर में हाईटेंशन तारों की चपेट में आई महिला:कपड़े सुखाते वक्त हुई घटना, मौके पर मौत; यूपी से बहन के पास आई थी मृतका

पंजाब के जालंधर में गांव संगल सोहल में स्थित वेस्ट वन कंपनी के पास प्रवासियों के क्वार्टर में रहने वाली एक महिला हाई एक्सटेंशन तारों की चपेट में आ गई। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश की रहने वाली प्रीति पत्नी प्रमोद के रूप में हुई है। जोकि जालंधर में अपनी बहन और जीजा से मिलने के लिए आई थी। पिछले करीब 8 दिनों से प्रीति जालंधर में ही थी। आज कपड़े दोनों के बाद जब छत पर उन्हें सुखाने के लिए पहुंची तो उसे हाईटेंशन तारों से करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ये घटना सुबह करीब 11.30 बजे की है। प्रीति की बहन और जीजा कमरे में थे और वह कपड़े धो रही थी। प्रीति कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई और कपड़े डालने लगी। इस दौरान उसके करंट का जोरदार झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की चार साल की एक बेटी है। एएसआई बोले- 11.40 पर घटना की सूचना मिली क्राइम सीन पर पहुंचे पीसीआर टीम के एएसआई राजेश कुमार ने कहा- सुबह करीब 11.40 पर उन्हें सूचना दी गई कि उक्त जगह पर एक महिला की मौत हुई है। अगले 6 मिनट में वह मौके पर पहुंच गए थे और अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी थी। उन्होंने कहा- घटना वेस्ट वन कंपनी के पास बने क्वार्टरों में हुई थी। जिसके मालिक भी कुछ ही दूरी पर अपने घर में रहते हैं। मृतक महिला अपनी बड़ी बहन से मिलने के लिए करीब 8 दिन पहले ही जालंधर आई थी। एएसआई राजेश कुमार ने कहा- महिला तारों की चपेट में कैसे आई, फिलहाल स्पष्ट नहीं है। प्रीति मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। गरीबी के चलते वह यहां आई थी। लोग बोले- तीन बार पहले भी लोगों को लग चुका करंट आसपास के लोगों ने कहा- उक्त तारों से तीन बार पहले भी लोगों को करंट लग चुकी है। मगर पहले भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिवार का महिला की मौत के बाद से रो रो कर बुरा हाल था। परिवार ने कहा- वह इतने गरीब हैं कि शव लेकर गांव भी नहीं जा सकते है। परिवार ने गुहार लगाई है कि उनकी मदद की जाए और प्रीति के शव को गांव भेजा जाए। जिससे उसके परिवार प्रीति को आखिरी बार देख सके। वहीं, मकान मालिक ने कहा- हमने पहले ही बताया कि उक्त तारों में करंट है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *