कोंडागांव में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई:11 तस्कर गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी पकड़े; पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा किया जब्त

कोंडागांव पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में दो नाबालिगों को भी पकड़ा है। जिले में पहली बार नारकोटिक्स एक्ट के तहत इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है। सिटी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण पटेल के मुताबिक, त्रिस्तरीय पंचायत और निकाय चुनाव से पहले शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में गांजे की अवैध बिक्री हो रही है। पुलिस ने आरोपियों से बड़ी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। सभी वयस्क आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि दोनों नाबालिगों को बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। इस कार्रवाई से जिले में नशे के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। गिरफ्तार आरोपियों में शिबू चक्रवर्ती, सुरेश बंजारा, पवन कुमार नामदेव, लखेश्वर नेताम, कृष्णा धारगाय, कृष्णा साहू उर्फ खाडू, अमितदास उर्फ मिस्टी, रोहित कोर्राम, रौनक सोनानी, तोमेश देवांगन और सन्नी चक्रवर्ती शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *