जैन मंदिर में 8 दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल आराधना शुरू:जयकारों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, 11 जनवरी तक चलेंगी धार्मिक क्रियाएं

बांसवाड़ा के आजाद चौक स्थित वासु पूज्य दशा नरसिंहपुरा दिगंबर जैन मंदिर में रविवार से आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल आराधना एवं विश्व शांति महायज्ञ की शुरुआत हुई। पहले दिन गांधी मूर्ति चौराहे से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। गांधी मूर्ति चौराहे से निकली शोभायात्रा रविवार सुबह 9.45 बजे गांधी मूर्ति चौराहे पर समाजजन एकत्रित हुए। यहां से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना हुई, जो शहर के मुख्य मार्गों चंद्रपोल गेट, पिपली चौक और आजाद चौक से होती हुई वासु पूज्य दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। मार्ग में कई स्थानों पर समाजजनों और स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। केसरिया साफा और मंगल कलश के साथ चले श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु केसरिया साफा धारण किए हुए थे। मंगल कलश के साथ भगवान के जयकारे लगाते और भजनों पर चलते समाजजन पूरे मार्ग में आस्था का संदेश देते नजर आए। आचार्य श्री चंद्रगुप्त महाराज के सानिध्य में आयोजन यह धार्मिक अनुष्ठान वागड़ गौरव प्रज्ञा श्रमण आचार्य श्री 108 चंद्रगुप्त महाराज एवं उनके संघ के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। मंदिर अध्यक्ष महावीर बोहरा ने बताया कि सिद्धचक्र महामंडल जैन धर्म का सबसे बड़ा विधान माना जाता है। इसमें आठ दिनों तक हजारों विशिष्ट मंत्रों के साथ अर्घ्य अर्पित किए जाएंगे और विश्व शांति के लिए महायज्ञ किया जाएगा। 11 जनवरी तक चलेंगी धार्मिक क्रियाएं समाज प्रवक्ता शैलेन्द्र वोरा ने बताया कि यह आराधना 11 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान प्रतिदिन आचार्य श्री के प्रवचन, विधान पूजन, यज्ञ और अन्य धार्मिक क्रियाएं संपन्न होंगी। जिलेभर से पहुंचे समाजजन रविवार को शोभायात्रा और प्रथम दिन की आराधना में समाज के वरिष्ठजन अशोक मालवीया, बंसीलाल वोरा, महेंद्र किकावत, लक्ष्मीलाल नायक, संजय भंवरा सहित जिलेभर से आए सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *