बिलासपुर| गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति प्रो. अशोक गजानन मोडक का 86 वर्ष की आयु में मुंबई के निजी अस्पताल में 2 जनवरी की रात निधन हो गया। प्रो. मोडक जुलाई 2018 से सीयू के चांसलर पद पर कार्यरत थे। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सभा कक्ष में शनिवार की शाम 5 बजे आयोजित शोक सभा हुई। इसमें कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रावल ऑनलाइन जुड़े। उन्होंने कहा कि प्रो. मोडक सदैव विश्वविद्यालय की प्रगति एवं उत्कर्ष के विषय में विचार किया। जनजातीय बंधु और बांधवों के कल्याण के लिए समर्पित प्रो. मोडक का जाना विश्वविद्यालय सहित संपूर्ण समाज एवं शिक्षा जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। कुलसचिव प्रो. अश्विनी कुमार दीक्षित ने प्रो. मोडक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। बिलासपुर| ग्राम बैमा (बिरकोना) निवासी अमरीका देवी उपाध्याय का 86 वर्ष की उम्र में 3 जनवरी को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 4 जनवरी सुबह 10 बजे स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा। वे आशुतोष उपाध्याय की मां थीं। बिलासपुर| दयालबंद निवासी पुष्पा देवांगन का 3 जनवरी को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 4 जनवरी मर्णिकाघाट, बनारस में किया जाएगा। वे राजेंद्र कुमार देवांगन की पत्नी व आशीष देवांगन की मां थीं।


