राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की एक सदी की परंपरा के उत्सव में रविवार को महानगर पथ संचलन निकाला गया। संचलन में 20 घोषों की मधुर धुनों पर करीब 5 हजार से स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाए। तोपदड़ा स्थित खेल मैदान से संचलन की शुरुआत हुई। इससे पहले यहां बौद्धिक सत्र हुआ। पथ संचलन में जगह-जगह शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। विभिन्न समाजों की ओर से संचलन मार्ग पर जीवंत झांकियां प्रदर्शित की गई। ट्रेफिक पुलिस ने पथ संचलन रूट पर 43 प्वाइंट्स निर्धारित किए और सुबह से ही ट्रैफिक पुलिस का जाब्ता तैनात किया। दरगाह बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया। संचलन मार्ग से संबंधित थाने का जाब्ता भी सुरक्षा के लिए तैनात रहा। तोपदड़ा मैदान से शुरुआत हुई। इसके बाद पटेल नगर द्वार, तोपदड़ा, शिव नगर मंदिर, तोपदड़ा, क्षेत्रपाल चिकित्सालय, ब्रह्मपुरी होते हुए इंडिया मोटर चौराहा पहुंचे। इसके बाद अग्रसेन चौराहा, पावर हाउस चौराहा, हाथीभाटा, आगरा गेट चौराहा, गणेश मंदिर, आगरा गेट, नया बाजार चौपड़, लक्ष्मी चौक होता हुआ धान मंडी पहुंचा। इसके बाद दरगाह, नला बाजार, मदार गेट, गांधी भवन चौराहा, भारतीय जीवन बीमा निगम, कचहरी मार्ग, तोपदड़ा फाटक, शिव नगर मंदिर, तोपदड़ा, कृष्ण मंदिर, माली मोहल्ला से तोपदड़ा खेल मैदान पहुंचा। जहां समापन हुआ। फोटो में देखिए पथ संचलन


