सऊदी अरब में पलामू के युवक की मौत:सात महीने पहले गया था सऊदी, नींद में ही हो गई मौत, घर अकेला कमाऊ सदस्य था

झारखंड के पलामू जिले से रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गए एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया है। मेदिनीनगर के मुस्लिम मोहल्ले के रहने वाले सद्दाम हुसैन की 17 जनवरी को नींद में मौत हो गई। सात महीने पहले ही वह काम की तलाश में सऊदी अरब गया था। घटना की जानकारी के अनुसार, सद्दाम अपनी ड्यूटी से लौटकर सोए थे और रात में ही उनकी मृत्यु हो गई। अगले दिन उनके सहकर्मियों ने परिवारवालों को इस बात की जानकारी दी। सद्दाम अपने परिवार का एकलौता कमाने वाले सदस्य था। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। शव वापसी के लिए परिवार कर रहा संघर्ष परिवार अब शव को वापस लाने के लिए संघर्ष कर रहा है। सद्दाम की पत्नी हेना परवीन ने श्रम विभाग को पत्र लिखकर पति का शव लाने की गुहार लगाई है। पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने झारखंड के श्रम मंत्री से संपर्क किया है और भारतीय दूतावास के माध्यम से शव को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया है। परिवार ने पलामू के श्रम अधीक्षक को भी आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है और मुआवजे की मांग की है। प्रशासन से लेकर राजनीतिक स्तर तक शव को वापस लाने के प्रयास जारी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *