दुष्कर्म पीड़िता ने फबत्तियों से तंग आकर किया सुसाइड:उच्चैन अस्पताल में बिना ट्रीटमेंट दिए महिला को किया रेफर, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके में एक दुष्कर्म पीड़िता फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पति ने 4 लोगों के साथ दुष्कर्म की FIR करवाई थी। 1 आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। बाकी 3 अभी बाहर थे। जो लगातार महिला पर फब्तियां कस रहे थे। साथ ही महिला के पति ने आरोप लगाया है। जब वह अपनी पत्नी को उच्चैन अस्पताल लेकर गया तो, वहां से उसे बिना उपचार दिए RBM अस्पताल रेफर कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पड़ौसी ने बनाये महिला के अश्लील वीडियो महिला के पति ने बताया की मेरी पत्नी घर अकेली बाथरूम में नहा रही थी। इस दौरान मेरा पड़ौसी मेरे घर घुस आये और उसके अश्लील फोटो वीडियो बना लिए इस बात का महिला को पता नहीं लगा। उसी दिन जब महिला अपने घर से खेत पर जा रही थी तो, उसके पड़ौसी ने उसे रोक लिया और उसे उसके अश्लील वीडियो फोटो दिखाए। साथ ही धमकी दी की अगर उसने किसी को वीडियो फोटो के बारे में बताया तो, वह महिला कर उसके बेटे को जान से मार देगा। जयपुर के होटल में भी किया महिला से दुष्कर्म महिला के फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के पड़ौसी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। नवंबर में महिला के पति और बच्चे जयपुर चले गए। आरोपी महिला के पीछे जयपुर पहुंच गया और, उसके अश्लील वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर जयपुर के होटल में भी उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने होटल में भी महिला के अश्लील फोटो वीडियो बना लिए, 22 अक्टूबर को आरोपी ने महिला को फोन किया। तब उसने बताया की उसके पास महिला के होटल और उसके घर के अश्लील फोटो वीडियो हैं। अगर वह भरतपुर नहीं आई तो, वह उन्हें वायरल कर देगा। ब्लैकमेल कर भरतपुर बुलाकर किया रेप जिसके बाद महिला ट्रैन से भरतपुर आई। आरोपी महिला को एक मकान में ले गया। जहां उसने महिला के साथ फिर से दुष्कर्म किया। जब महिला का पति जयपुर अपने घर लौटा तो, उसे उसकी पत्नी नहीं मिली। जब महिला के पति को घटना की जानकारी मिली तो, उसने अपनी पत्नी से संपर्क किया। तब आरोपी 23 अक्टूबर को अपने साथियों के साथ महिला को अपनी गाड़ी में कहीं ले गया। इस दौरान सभी आरोपी बात कर रहे थे की वह महिला को दिल्ली ले जाते हैं और वहां बेच देते हैं। 4 आरोपियों के खिलाफ करवाई FIR 1 आरोपी गया जेल 24 अक्टूबर को आरोपियों ने महिला को छोड़ दिया जिसके बाद वह उच्चैन अपने घर आ गई। जिसके बाद महिला ने अपने पति को सारी घटना के बारे में बताया। तब महिला के पति ने उच्चैन थाने में 4 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया। 3 लोग कसते से महिला पर फब्तियां महिला के पति ने बताया की 4 लोगों के खिलाफ हमने FIR करवाई थी। उसमें 1 व्यक्ति को पुलिस ने जेल भेज दिया बाकी 3 अभी भी बाहर हैं। कल कस्बे में एक शादी थी। जहां महिला कर बाकी के तीनों लोग आये हुए थे।वह महिला को देख फब्तियां कसने लगे की तूने हमारा क्या कर लिया। हम भी बाहर हैं और तेरा हमारे पास अश्लील वीडियो और फोटो भी है। महिला ने घर आकर अपने पति को घटना के बारे में बताया। आज सुबह 10 बजे महिला का पति मजदूरी के लिए घर से निकल गया। पति के काम पर जाने के बाद महिला ने लगाई फांसी जिसके बाद महिला ने अपने कमरे में ही फांसी लगा ली। जब घर बाकी के लोगों ने महिला को फांसी के फंदे से लटकता देखा तो, महिला के पति को फोन किया। जिसके बाद वह तुरंत घर लौटा और महिला को उच्चैन अस्पताल लेकर गया। जहां उसे देखकर आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के पति का आरोप है की उच्चैन अस्पताल में अगर महिला को इलाज दे दिया जाता तो, महिला की जान बच सकती थी। उच्चैन से बिना ट्रीटमेंट दिए किया महिला को रेफर लापरवाही पर इमरजेंसी में बैठी डॉक्टर सुरेखा ने बताया की महिला को उच्चैन से बना हुआ रेफर कार्ड है उसमें कोई भी ट्रीटमेंट नहीं है। महिला के कोई कैनुला या ड्रिप भी नहीं लगाई गई है। महिला को 108 एम्बुलेंस के द्वारा लाया गया है। उच्चैन अस्पताल में महिला को ट्रीटमेंट देना चाहिए था। उसके बाद एम्बुलेंस में भी महिला को इलाज देना चाहिए था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *