नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025:प्रदेश में उदयपुर के बाद दूसरे नंबर पर आए आवेदन; कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 11354 विद्यार्थियों ने किए आवेदन

बाड़मेर व बालाेतरा जिले में शनिवार को जवाहर नवाेदय विद्यालय कक्षा 6 की चयन परीक्षा 2025 आयाेजित हुई। सीबीएसई की ओर से पचपदरा नवाेदय विद्यालय की 80 सीट पर कक्षा 6 में प्रवेश के लिए देश में तीसरे तथा प्रदेश में उदयपुर के बाद दूसरे नंबर पर 11 हजार 354 विद्यार्थियाें ने आवेदन किया। परीक्षा में 64.29 प्रतिशत विद्यार्थी उपस्थित रहे। पचपदरा नवाेदय विद्यालय में प्रवेश के लिए पहली बार इतनी संख्या में विद्यार्थियाें ने आवेदन किए हैं। इससे प्रतियाेगिता परीक्षाओं में अभ्यार्थियाें के काॅम्पीटिशन का अंदाजा लगाया जा सकता है। शहर के राउमावि गांधी चाैक, महात्मा गांधी विद्यालय हाई स्कूल, राउमाबावि मालगाेदाम राेड में सुबह 9:30 बजे से ही विद्यार्थियाें की कतारें लगी रही। नवाेदय विद्यालय प्राचार्य हरनाथसिंह चारण ने बताया कि सीबीएसई की ओर से आयाेजित परीक्षा के लिए 33 केंद्र बनाए गए थे। बाड़मेर के 20 तथा बालाेतरा के 13 केंद्राें पर शांति पूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। इसमें पहली बार दाेनाें जिलाें से एक विद्यालय में प्रवेश के लिए 11 हजार 354 विद्यार्थियाें ने आवेदन किया। केेंद्राें पर 35.70 प्रतिशत विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 5 वीं में अध्ययनरत 7300 विद्याथियाें ने भाग लिया। परीक्षा कॉर्डिनेटर ओपी साेनी ने बताया कि 80 सीटाें के लिए पहली बार इतने विद्यार्थियाें ने आवेदन किया है। इसमें हिन्दी माध्यम स्कूलाें के 7095 तथा अंग्रेजी माध्यम स्कूलाें के 205 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा का परिणाम अप्रैल अथवा मई के बीच घाेषित हाेगा। चयनित विद्यार्थियाें की प्रवेश प्रक्रिया जुलाई में शुरू हाेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *