लुधियाना में व्यक्ति ने नशे में की पत्नी की हत्या:सुए से पेट-आंख में गोदा, पैर की हड्डियां बाहर निकली; प्लॉट रजिस्ट्री को लेकर विवाद

लुधियाना में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशे में था, घर आकर उसने पत्नी को कमरे में बंद किया, फिर उस पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से महिला के सिर पर वार किया, उसके पेट में मारा और आंखों पर भी हमला किया। जब इतने से मन नहीं भरा तो उसने लोहे की रॉड से महिला के दोनों टांगों पर हमला किया, जिससे उसके पैर की हड्डियां बाहर निकल गई। 17 साल पहले हुई थी शादी
मृतका के भाई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी बहन की शादी करीब 17 साल पहले कश्मीरा सिंह से हुई थी और उनका एक बेटा भी है। ये वारदात खन्ना क्षेत्र के गांव अलौड़ में उस समय हुई जब परमजीत कौर घर में अकेली थी। महिला का बेटा स्कूल गया हुआ था। आरोपी पति चाय की रेहड़ी चलाता है। घटना के समय मौजूद गांव के गुरदीप सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही कश्मीरा सिंह मेरी बहन के साथ अक्सर मारपीट करता था। गुरुवार को वह शराब पीकर घर आया और अपनी पत्नी से प्लॉट अपने नाम करने की मांग की, जो परमजीत कौर के नाम पर था। शोर सुनकर पहुंचे आस-पास के लोग
इस पर महिला ने उसे मना कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ने पर आरोपी महिला को पीटना शुरू कर दिया। आरोपी ने महिला को कमरे में बंद करके बेरहमी से पीटा जिसमें उसके दोनों पैर टूट गए। महिला का भाई गुरमीत वहां पहुंचा तो देखा कि कश्मीरा उसकी बहन को पीट रहा था। गांव के सरपंच गुरमेल सिंह के अनुसार, पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी पति मौके से फरार हो गया। इलाज के दौरान हुई मौत
इसके बाद लोगों ने लहूलुहान हालत में महिला को पहले खन्ना सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जहां शनिवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। आरोपी पति गिरफ्तार
सदर थाना के एसएचओ सुखविंदरपाल सिंह के अनुसार, पुलिस ने आरोपी कश्मीरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मृतका के परिजनों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *